कोटा

एक आरोपी से 52 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्तकर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

संजय बंजारे(कोटा)

01 आरोपी के कब्जे से कुल 52 लीटर महुआ शराब जप्त

अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 12.04.2024 को थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को सूचना मिली की लमकेना में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी 01. संजय कुमार अनंत उर्फ संजू पिता छोटकूराम साकिन लमकेना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 52 लीटर महुआ शराब कीमती ₹5200 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है ।

अवैध शराब/गांजा/नशा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से नशे के व्यापार करने पर रोक लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, प्र.आर.सनत पटेल, आरक्षक खेमंत पाल, सुशील बंजारे का सराहनीय योगदान है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!