कोटाबिलासपुर

निजात अभियान में बेलगहना पुलिस की कार्यवाही गांजा बेचते हत्या का सजायाब पकड़ाया ।

 

निजात अभियान में बेलगहना पुलिस की कार्यवाही गांजा बेचते हत्या का सजायाब पकड़ाया ।

नाम आरोपी धनसाय गोड़ पिता कृपाल सिंह गोड़ उम्र 46 वर्ष

जप्ती विवरण-

(1) मादक पदार्थ गांजा 2.700 किलोग्राम कीमती 37500 रूपये ।

सा. सोनसाय नवागांव चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि बिलासपुर जिले में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध जागरूकता एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान निजात अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये बेलगहना पुलिस के द्वारा किराना दुकान से मादक पदार्थ गांजा विक्रय कर रहे हत्या के सजायाबी को गांजा सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 08.02.2023 को चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह को मुखबिर से मादक पदार्थ गांजा के संबंध में मिली सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह, को अवगत करा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री आशीष अरोरा दिशानिर्देश पर बेलगहना से प्रआर घनश्याम आडिल, रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम की टीम गठित कर मुखबिर की निशादेही पर ग्राम सोनसाय नवांगाव में रेड कार्यवाही कर धनसाय गोड़ पिता कृपालसिंह गोड़ उम्र 46 साल निवासी सोनसाय नवागाव चौकी बेलगहना थाना कोटा को किराना दुकान की आड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करते हुये पकड़कर विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ गांजा वजनी 2.700 किलोग्राम कीमती 37500 रुपये का बरामद हुआ, उक्त प्रकरण में बेलगहना पुलिस आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश करने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में गिरप्तार आरोपी धनसाय गोड़ वर्ष 2010 में हत्या के मामले में जेल गया था। जो वर्ष 2015 में रिहा होकर आने के उपरान्त किराना दुकान खोला था तथा दुकान के आड़ में अपने अवैध कार्यों को संचालित कर रहा था। गिरप्तार आरोपी से पूछताछ पर पुलिस को इस व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर नशे के विरूद्ध बेलगहना पुलिस द्वारा लोगो को जागरूक करने के उददेश्य से भी विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। तथा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये नारकोटिक्स एक्ट के लगातार दूसरी कार्यवाही है। विगत दिवस भी मुख्य मार्ग संचालित विभिन्न ढाबाओं में पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब पिलाने वाला ढाबा संचालको के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!